आंवला, बरेली। जनपद बदायूं के जुआरियों ने आंवला कस्बे के एक घर को जुआ खेलने का अड्डा बना रखा था। सटीक मुखबिरी पर आंवला थाना पुलिस ने दबिश देकर 13 आरोपी गिरफ्तार कर लिए। फड़ और आरोपियों से 2.54 लाख रुपये बरामद किए गए। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात में गश्त के दौरान रामवाटिका कॉलोनी आटा मिल के पीछे बने एक घर में जुआ होने की सूचना प्रभारी निरीक्षक वीनू चौधरी को मिली। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने दबिश दी तो जुआ खेलते आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके पर 13 आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सभी बदायूं के निवासी निकले। आरोपियों में बदायूं शहर के आरिफपुर नवादा निवासी शारिक अली व आसिफ, मीराजी चौकी निवासी किशोर, वार्ड तीन के शिवम पाठक, बिल्सी के गांव रिसौली निवासी आकाश उर्फ करू, भिटौली गांव के अनीत कुमार सिंह, संजरपुर निवासी मुखबीर, गौंतरपट्टी गांव के सुरजीत, हरनाथपुर गांव के तहजीबुल इस्लाम, जिरौली गांव के मनोज, गुलड़िया गांव के हासिम व विवेक और गांव दबियाई निवासी उमर शामिल है।।
बरेली से कपिल यादव
