Breaking News

बच्चो को मिला परीक्षा फल,रंगीन कार्ड पाकर चहके बच्चे

पिंडरा/वाराणसी-पिंडरा विकास खण्ड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण आदर्श इंटर कॉलेज टिकरी खुर्द के प्रबन्धक व 93 वर्षीय बुजुर्ग लालचंद पटेल के द्वारा कक्षा1से 5 तक के बच्चों को परीक्षा फल वितरित कराया गया। वही काजल पाल को विद्यार्थी गौरव और रूपरेखा को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह , सिद्धनाथ, सुनील कुमार, प्रीति, वेदप्रकाश, रामाश्रय समेत अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
वही प्राथमिक विद्यालय धरसौना, थानारामपुर पिंडराई, जमापुर व फ़ुलपुर में परीक्षा फल वितरण के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संतोष सेठ, रवि मौर्य, संजय गुप्ता, अनिरुद्ध वर्मा,नजीमुल्लाह,भइया लाल डॉ अशोक कुमार अरविंद वर्मा समेत अध्यापक व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:महेश पाण्डेय(संजय गुप्ता)फूलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *