बकाया गन्ना भुगतान को लेकर केसर चीनी मिल बहेड़ी पर सपाइयों ने दिया धरना, सौपा ज्ञापन

बहेड़ी, बरेली। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अताउर्रहमान के नेतृत्व में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर केसर चीनी मिल बहेड़ी पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। जिसमें क्षेत्र से कई हजार किसान शामिल हुए। विशाल धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख चौ. अतरसिंह ने की। अताउर्रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों की सरकार है। पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों तेल आदि तमाम चीजें दुगुनी कीमत पर पंहुच गई। मंहगाई की मार से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। दस महीने से अधिक समय हो गया है। किसान दिल्ली गाजीपुर वार्डर पर काले कृषि कानूनों को वापस लेने की गुहार लगा रहे है। सात सौ से अधिक किसान शहीद हो गए लेकिन यह किसान विरोधी सरकार किसानों की बात सुननें को तैयार नहीं है। बहेड़ी केसर चीनी मिल पर डेढ़ सौ करोड़ रुपए किसानों के गन्ने का भुगतान बकाया है। अब बहेड़ी का किसान 2022 के चुनाव में भाजपा विधायक की जमानत जब्त करा कर इन्हें भी पिकनिक मनाने के लिए बाहर भेज देगा। लखीमपुर में किसानों पर भाजपा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे और उनके गुंडों ने गाड़ी चढ़ाकर आठ किसानों को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन भाजपा की सरकार बचाव करने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश की जनता इस भाजपा की सरकार से त्रस्त हो गई है अब किसान, नौजवान और व्यापारी 2022 के चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। धरना प्रदर्शन के बाद केसर चीनी मिल के प्रबंधक तहसील और पुलिस अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर आये और उन्होंने मंच से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। महामहिम राष्ट्रपति भारत के नाम उपजिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ईं. अगम मौर्य, सतेंद्र यादव, रविन्द्रर यादव, पं.दीपक शर्मा, असलम खां, प्रवक्ता मंयक शुक्ला, कम्बर एजाज शानू, मोहित सक्सेना, कोषाध्यक्ष रविंदर यादव, हाजी वफाउर्रहमान, चेयरमैन केंद्रपाल सिंह गंगवार, नसीमउर्रहमान, लईक अहमद चांदनी, इकबाल सिंह चीमा, पं. जगदीश शर्मा, पं.नरेंदर शर्मा, सुखविंदर सिंह चौहान, हरपाल सिंह गोराया, ब्रह्म स्वरूप सागर, कमरुद्दीन सैफी, मो. कामिल, अनवार मलिक, सुजात खां, ताहिर रजा खां, इकबाल अहमद प्रधान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।