फास्टैग लेन में घुसकर बिना फास्टैग वाले वाहन लगा रहे जाम, नही दे रहे रिटर्न रसीद

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। बरेली दिल्ली हाईवे पर स्थित ठिरिया खेतल के टोल प्लाजा पर शनिवार को दिन व रात में कई बार लोग जाम से जूझने को मजबूर हुए। फास्टैग सिस्टम लागू होने के बाद भी टोल पर जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग वाली लेन में घुस रहे है। जिससे जाम लग रहा है। जिले मे दो टोल प्लाजा है। जिस पर फास्टैग की व्यवस्था उपलब्ध है लेकिन दोनों ही जगह दो रास्ते बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए छोड़े गए है। इसके बाद भी बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग की लेन में घुसकर विवाद और जाम के कारण बन रहे है। हालांकि नए साल में 1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी हो जाएगा। जिले में कुल 2 टोल प्लाजा है। पहला बरेली नैनीताल हाइवे पर और दूसरा बरेली दिल्ली हाइवे रोड पर है। दोनों ही टोल प्लाजा पर कुल 12 लेन है। जिन्हें छह छह लेन में बांटा गया है। दोनों ही टोल प्लाजा पर अब तक दो-दो लेन बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए छोड़ा गया है। लेकिन जब बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग लाइन में जाते हैं तो उनसे दोगुना शुल्क वसूला जाता है। इसके चलते वाहन चालक कई बार विवाद भी करते है। जिसके चलते फास्टैग वाले वाहनों को इंतजार करना पड़ता है। इसकी वजह से जाम की समस्या भी हो जाती है। लेकिन अब 1 जनवरी 2021 से फास्टैग पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इसके बाद बिना फास्टैग वाले वाहन को टोल प्लाजा से नहीं निकाला जाएगा। बरेली दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा से गुजरे कई वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें रिटर्न रसीद नहीं दी जा रही है। जिससे 24 घंटे के भीतर वापस आने वालों को रिटर्न रसीद मिलने पर 20 फ़ीसदी तक छूट मिल जाती थी। लेकिन अब इस सेवा को बंद कर दिया गया है। वाहन चालकों को केवल सिंगल पर्ची ही दी जा रही है। फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के मैनेजर श्यामवीर सिंह यादव का कहना है कि 1 जनवरी 2021 टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाहनों को नहीं गुजरने दिया जाएगा। अब तक बिना फास्टैग वाले वाहन अगर फास्टैग की लेन मे आते हैं तो उनसे दोगुना पैसा लिया जा रहा है। ऐसे वाहन अन्य लोगों के लिए मुसीबत बनते है। रिटर्न रसीद न देने के मामले में टोल प्रबंधन ने इससे इन्कार किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।