फरीदपुर हाईवे पर चार दिन से लापता मिला युवक का शव, लगाया हत्या का आरोप

बरेली। रविवार से लापता युवक का शव फरीदपुर हाइवे पर पुलिस को मिला। युवक की पहचान मढ़ीनाथ निवासी रवि शर्मा के रूप मे हुई है। परिजनों का आरोप है उसके मालिक ने हत्या कराकर शव को हाइवे पर फेंक दिया। इस मामले में परिजनों ने मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शहर के मढ़ीनाथ निवासी रवि शर्मा के परिजनों ने बताया वह शहामतगंज मे घी व्यापारी के यहां काम करता था। मालिक उसका उत्पीड़न करता रहता था। रविवार को वह दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था तब से वह वापस नही आया। बुधवार को उसका शव फरीदपुर हाइवे पर मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके मालिक ने हत्या कर शव हाइवे पर फिंकवा दिया। वही आरोप लगाया कि इससे पहले भी मालिक ने उनके साथ मारपीट की थी। आए दिन वह उसे प्रताड़ित करता रहता था। परिजनों ने घी व्यापारी के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।