फतेहगंज पश्चिमी में योगेंद्र बने यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री हेमंत सिंह

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक मे यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम यूटा के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप की अध्यक्षता मे कराया गया। जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष के पद के लिए योगेंद्र गंगवार को चुना गया। वही हेमंत सिंह ब्लॉक मंत्री बने। कुलदीप गंगवार कोषाध्यक्ष, कृष्णपाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सजीव रस्तोगी उपाध्यक्ष बने। यूटा के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप ने बताया कि शुक्रवार को हुए चुनाव में महिला उपाध्यक्ष के लिए सविता हिरोलिया को चुना गया। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री के पद पर नीरज कुमार, संगठन मंत्री रवि कुमार, प्रचार मंत्री प्रीति सिंह, महिला प्रचार मंत्री अनुपम गंगवार, लेखाकार मुहामिद अली, आडिटर चंद्रपाल को चुना गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जितेंद्र गंगवार, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *