Breaking News

प्राथमिक विद्यालय में कार्यशाला का किया गया आयोजन

थानगांव सीतापुर- प्राथमिक विद्यालय मे एनपीआरसी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जानकारीनुसार थानगांव क्षेत्र ब्लाक रेउसा के अंतर्गत मजरा थौरा के प्राथमिक विद्यालय मे आज स्कूली बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं नामांकन हेतु न्याय पंचायत थौरा के संकुल प्रभारी राधेश्याम भार्गव द्वारा प्राथमिक विद्यालय थौरा मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिन बच्चों के परीक्षा मे अच्छे अंक मिले और विद्यालय मे उपस्थिति अच्छी रही ऐसे विद्यालय के 80 बच्चों को पुरुस्कार स्वरूप पानी की बोतल , रबर , शैक्षिक सम्बन्धी पुस्तिका पेंसिल ,टिपिन,कांपियां मुख्य अतिथि के रूप मे खण्ड क्षिक्षा अधिकारी रेउसा के विनय मिश्रा के द्वारा स्कूली बच्चों को दी गयी और बताया गया कि हम लोगों का पुरस्कार वितरण का अर्थ है कि प्राथमिक विद्यालयों मे बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन हो व अच्छी उपस्थिति हो इस मौके पर प्रा0 वि0 सीतापुर के प्रधानाध्यापक आशुतोषपांडे ,सुंदरलाल ,बिद्याधर दीक्षित व राकेश पांडे संकुल थौरा के प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

-सुशील पाण्डे,सीतापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *