प्राचीन सभ्यता ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) की विधाओं की बालिकाओं ने समझी बारीकियां

कानपुर- बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्रेप्पलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर द्वारा पूर्व में विद्यालयों में ग्रेप्पलिंग व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जा चुका है। इसी कड़ी में आज सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज आजाद नगर में तीन दिवसीय ग्रेपलिंग व आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर ग्रेप्पलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर द्वारा लगाया गया।

*छात्राओं एवं छात्रों को ग्रेप्पलिंग की विभिन्न विधाओं से कराया गया अवगत*
विद्यालय के छात्राओं एवं छात्रों ने खेल के प्रति उत्साह दिखाते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले दिन शिविर में बालिकाओं एवं बालकों को प्राचीन सभ्यता मल्लयुद्ध का बदला स्वरूप ग्रेपलिंग खेल व आत्मरक्षा की विभिन्न्न विधाओं को बारीकीयों को बताया गया। प्रियंका कुशवाहा, ज्योति यादव, महिमा, मानसी निषाद, सत्यम, सारणी कुशवाहा, पल्लवी निषाद, नित्या सिंह, गीतांजलि, नैंसी शर्मा, अनुराग गुप्ता, आवली आदि बच्चों ने ग्रेपलिंग की विभिन्न विधाओं को बारीकी से समझा। शिविर का समापन रविवार को किया जाएगा।

*विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन*
सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि खेल के माध्यम से बच्चियां सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे।देश, प्रदेश व जिले के साथ विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। साथ ही प्रधानाचार्य रमाकांत शुक्ला, उप प्रधानाचार्य विनोद शुक्ला, संजीव चतुर्वेदी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय खेलाध्यापिका कु विनीता यादव जी ने अपना सहयोग प्रदान किया।
शिविर का संचालन नेशनल रेफ्री व ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के महासचिव सुनील चतुर्वेदी ने किया। नेशनल रेफ्री व कोषाध्यक्ष दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, नेशनल रेफ्री संयुक्त सचिव विनीत सिन्हा ने बच्चों को खेल की बारीकियां बताई।
रिपोर्ट-नसीम रब्बानी, पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।