प्रतियोगिता में खूबसूरती के जलवे बिखेर रही है युवतियां व बच्चे

बरेली। लॉकडाउन में महिलाओं व बच्चों के लिए ऑनलाइन ब्यूटी प्रतियोगिता कराई जा रही है। ख्याति प्राप्त संस्था सिद्धि – एक उम्मीद महिला साहित्यिक संस्था ने रविवार को संस्था की निर्देशक बाल अभिनेत्री सिद्धि सुरी के नेतृत्व में ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता शुरू कराई गई। इस प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया। जिसके अंतर्गत ग्वालियर, मध्यप्रदेश की मेकअप आर्टिस्ट सोनल पाल को निर्णायक बनाया गया। इसके साथ ही आयोजन मे भारत के अनेकों राज्यो की प्रतिभाशाली महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रतिभा गर्ग , वेदस्मृति कृति और सारिका कुशवाह, सिद्धि सुरी के हाथो में रही। संस्था के संस्थापक शशि कान्त अनमोल ने सभी प्रतियोगियों को बधाई व धन्यवाद संबोधित करते हुए सौम्य सिद्धि सम्मान (ई – सम्मान पत्र) देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया। ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट के महिला विजेता आकांक्षा पांडेय, अंजू प्रसाद, सौम्या खेमारिया, राखी गुप्ता, प्रियंका तिवारी, रेणुका कुमावत, दिशा साहनी, कोमल जांगिड़, रेखा बंसल, सुजाता यदुवंशी व बच्चों में विजेता दुविशा कुमावत, रिद्धिमा बंसल, नव्या पाठक, रुद्राक्षी खदाव, अविरल तिवारी, परिणीता शर्मा, साक्षी सिंह, पूजा सक्सेना, जिज्ञासा पाल, श्रद्धा पाल आदि को सौम्य सिद्धि सम्मान से सम्मानित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।