प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई संपन्न

आजमगढ़- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक बुधवार को रेलवे स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन प्रमुख महासचिव आनन्द कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही जयंती के अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश व समाज को तोड़ने वाली ताकतों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने कहाकि देश व प्रदेश की सरकारें जनहित का काम न करके वोट हित का काम कर रही है। जिसके चलते समाज के हर वर्ग में सरकार के प्रति आक्रोश है। जन समस्याओं को लेकर आगामी 6 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरने का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहाकि किसानों, नौजवानों, मजदूरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यको व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लड़ने का काम कर रहे है। बाकी पार्टियां सिर्फ अपने लाभ के लिए राजनैतिक मोल भाव कर रही है, जिसे जनता बखूबी समझ रही है। श्री यादव ने कहाकि सपा बसपा का गठबंधन भाजपा को हराने के लिए नहीं बल्कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बना है। प्रदेश सचिव फूलचंद यादव ने कहाकि पार्टी अपने संघर्ष के बल पर जाति व धर्म के नाम पर गठबंधन कर जनता को गुमराह करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होने 6 फरवरी को होने वाले धरने को सफल बनाने की अपील किया। बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विशाल यादव, अच्चयू शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में डा राजेन्द्र यादव, सलमा सितारा, शर्मानंद पांडेय, छात्रनेता कृष्णा सिंह युवराज, लालचंद यादव, कैलाश यादव, लल्लन तिवारी, किरन श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव, जवाहिर यादव, अब्दुला रिजवान, अतुल यादव, सुरेन्द्र चौहान, मौलाना अजमत अंसारी, ऐहशान, मुमताज अहमद मंसूरी, कमलाकांत यादव, संजय सिंह, सीतराम यादव, आेंकार तिवारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।