पौधारोपण कर जयंती पर याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद

बरेली। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को उनकी 137वीं जयंती पर याद किया गया। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के प्रदेश अध्यक्ष उपमेन्द्र सक्सेना एड. की अध्यक्षता मे सिटी शमशान भूमि पर पौधारोपण व विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ दीक्षा सक्सेना ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उपमेन्द्र सक्सेना ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी सभी जाति- धर्मों का सम्मान करने वाले महान व्यक्ति थे। वह लगातार दो बार भारत के राष्ट्रपति रहे और महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका अदा की। ऐसे महान व्यक्ति ने बरेली सिटी शमशान भूमि में चंदन का पेड़ लगाया था जो संरक्षण के अभाव में चोरी हो गया था। उन्हीं से प्रेरणा से पौधे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश उपाध्यक्षा डॉ दीक्षा सक्सेना ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी सादगी व योग्यता की मिसाल थे। देश के युवाओं को डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के आदर्शो को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश जौहरी, गौरव सक्सेना, नेहा सक्सेना, राकेश कुमार सक्सेना, संजीव सक्सेना, शंकर स्वरूप सक्सेना, अनुज सक्सेना, दीपक सक्सेना, अमन सक्सेना एवं आलेख सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश निमिष ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।