पोलिंग पार्टियां रवाना, बहेड़ी मे मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। पीलीभीत लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। पीलीभीत की बहेड़ी विधानसभा मे मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियां शाम चार बजे तक अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गयी। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 403 पोलिंग बूथ बनाये गये है। परसाखेड़ा के स्टेट वेयर हाउस से 403 पोलिंग पार्टियों का रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए एक दिन पहले ही वाहन परसाखेड़ा पहुंच गए थे। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम-वीवी पैट के साथ जरूरी स्टेशनरी और मेडिकल किट लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गयी। नगर के केसर इंटर कॉलेज मे आदर्श बूथ बनाया गया है। जिसमें गर्मी को देखते हुए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर एक सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिसर में महिला बूथ को पिंक बूथ बनाया गया है। यहां भी महिलाओ के लिए पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गई है। इन दोनो ही बूथो को सीसीटीवी कैमरा से आन लाइन भी किया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लाई है। 19 अप्रैल को मतदान के बाद स्टेट वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में ईवीएम-वीवी पैट को जमा किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।