पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़कर थामा बसपा का दामन, बोले- कांग्रेस ने तो प्रदेश ही छोड़ दिया

बरेली। शुक्रवार को पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कांग्रेस छोड़कर अपने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि उनका लोकसभा चुनाव के लिए बसपा से टिकट भी लगभग पक्का है। मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा कि वह बसपा मे इसलिए शामिल हुए है क्योंकि कांग्रेस ने तो प्रदेश ही छोड़ दिया है। वही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने देश को बेचने का काम किया है। जब से भाजपा सरकार आई है, देश की जनता त्रस्त है। क्योंकि इस सरकार ने देश को लूटने का काम किया किया है। पूर्व विधायक ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार लगातार झूठ बोलने का काम करती आ रही है। साथ ही देश की सम्पत्ति को बेचा जा रहा है। लेकिन बसपा हमेशा से धर्मनिरपेक्ष पार्टी रही है। मौजूदा सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज रही है। इस दौरान बसपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वाल्मिकि, कैंट विधानसभा अध्यक्ष पप्पू राना, शहर विधानसभा अध्यक्ष देशराज सागर, मुख्य मंडल प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर, जिला महासचिव गुरुवचन सिंह, जिला सचिव वेद प्रकाश मिंटू समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।