मध्यप्रदेश/तेंदूखेड़ा- दमोह मार्ग पर पिडरई ग्राम की पुलिया के पास पुलिस की वाहन के चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर को पकड़कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर लगभग डेढ बजे पिडरई ग्राम के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखविर से पुलिस को सूचना मिली थी एक ग्रे रंग की ज्यूपीटर स्कूटी में रखकर मादक पदार्थ लेकर तेंदूखेड़ा आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने ज्यूपीटर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में स्कूटी चालक रतन कुमार नायक पिता बालकृष्ण नायक उम्र 29 वर्ष निवासी राउलकेला सेक्टर 2 ओएसआर टीसी कालोनी थाना सेक्टर 03 जिला सुंदरगढ उडीसा के पास से 4 किलो गांजा एवं 29 हजार 500 रूपए नगद के साथ ज्यूपीटर स्कूटी जप्त की गई। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि राउलकेला से 10 किलो गांजा ज्यूपीटर स्कूटी की डिग्गी में लेकर आया था जिसमें से 6 किलो गांजा बटियागढ के भियाना ग्राम के देवेन्द्र साहू को बेचा था पुलिस के द्वारा भियाना ग्राम पहुंचकर दवेन्द्र साहू के घर पर भी दविश दी गई थी लेकिन देवेन्द्र वहां से फरार हो गया था। जिस कारण पुलिस खाली हाथ लोट आई थी। पुलिस ने 4 किलो गांजा जिसकी लागत 60 हजार रूपए, बिना नम्बर की ज्यूपीटर स्कूटी लगात 70 हजार रूपए एवं 29 हजार 500 रूपए नगद की जप्ती बनाई है। साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायलय में पेशकर जेल भेज दिया है। कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी बीएल चैधरी, उपनिरीक्षक सिलास कुमार विनीत, सुरभि चैहान, सहायक उपनिरीक्षक मुवारिकखान, प्रधान आरक्षक तुलसीराम, आरक्षक विशाल वेन, सूर्यकांत पाण्डे, भूपेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, साईवर टीम का विेशेष योगदान रहा।
एसडीओपी अशोक चैरसिया ने बताया है कि गांजा तस्कर को गिरफतार किया हैं। लेकिन एक भियाना ग्राम का आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अपराघियो के विरूद्ध अपराध क्रमाक 158/22 धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्जकर एक आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है।
तेन्दूखेड़ा से विशाल रजक की रिपोर्ट
