पुलिस ने नही लिखा मुकदमा, पति को हवालात मे बैठाया, आहत होकर दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे महिला से गांव के दबंगों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध पर दबंगों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गुरुवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ कोतवाली मे तहरीर देने पहुंची तो पुलिस ने उसके पति को ही बैठा लिया। महिला दिनभर कोतवाली मे पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस ने उसे नही छोड़ा। जिससे आहत होकर महिला ने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर कोतवाली गेट के पास खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने महिला को आनन फानन सीएचसी भेजा। चिकित्सको ने हालत गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आनन फानन महिला का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को छोड़ दिया है। बता दें कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ रहती है। बुधवार की रात उसका पति काम के सिलसिले से बाहर गया था।रात मे महिला अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही रही थी। इसी बीच गांव का दबंग अपने दो साथियों के साथ उसके मकान मे घुस आया और तमंचा दिखाकर तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह पीड़ित महिला अपने पति के साथ नवाबगंज कोतवाली तहरीर लेकर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने महिला की रिपोर्ट लिखने की बजाय उसके पति को ही हवालात मे बैठा दिया। महिला दिनभर रिपोर्ट दर्ज कराने और अपने पति को छुड़ाने के लिए पुलिस से गुहार लगाती रही। जब पुलिस ने सुनवाई नही की तो शाम चार बजे महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों ने उसे सीएचसी मे उपचार को भेज दिया। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच मे जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।