पुलिस के जवानों ने तिरंगा लेकर किया पैदल मार्च, तिरंगा फहराने को किया प्रेरित

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे मे पुलिस के जवान खाकी यूनिफार्म मे हाथों मे तिरंगा थाम व कमर मे तिरंगा की पट्टी पहनकर फतेहगंज पश्चिमी की सड़कों पर उतरे तो आजादी की लड़ाई और स्वतंत्रता संग्राम का जैसे दृश्य जीवंत हो उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। रविवार को पुलिस के जवानों ने थाना परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कस्बे मे मेन मार्केट, लोधीनगर चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए वापस चौकी पर समाप्त हुई। स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान कर रहे थे। तिरंगा यात्रा मे चौकी प्रभारी ललित कुमार, एसआई नरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धर्म प्रकाश, कांस्टेबल पंकज चौधरी, बाबूराम, सूरज प्रकाश सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।