पीलीभीत मे 63 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, बहेड़ी मे 65.7 प्रतिशत हुआ मतदान

बहेड़ी, बरेली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को पीलीभीत जिले में मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। अब चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए थे। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इसी के साथ 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदाताओं ने गर्मी और धूप की परवाह किये बिना अपने अपने मत का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी से जितिन प्रसाद व इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार और बहुजन समाज पार्टी से अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू चुनाव मैदान मे है। पीलीभीत की चारों और बरेली की बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर 1924 बूथों पर मतदान हुआ। इसमें जिले के 151 मतदेय स्थल शामिल रहे। 63 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयाोग किया। वही बहेड़ी विधानसभा मे 65.7 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ मतदाता इस बार वोट न आने के कारण मतदान से वंचित रह गए। बूथों पर धूप से बचाओ के इंतजाम न होने पर मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही बहेड़ी विधानसभा में बरेली लोकसभा की प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने मतदान किया। मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बूथों पर पुलिस बल तैनात रहा। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी रमेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्र सहित बरेली के अधिकारियों ने बूथों को चैक किया।

सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मतदान के बीच पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। शहर के ड्रमंड इंटर कालेज पहुंचे सपा उम्मीदवार ने कहा कि पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं रात मे उठा लिया। पुलिस ने उन्हें धमकाया। कहा कि तुम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हो। पोलिंग बूथों की तरफ नही जाओगे। भाजपा का विरोध नही करोगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।