पीडीए जनचेतना पदयात्रा में बताई सपा की नीतियां

बरेली। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने मंगलवार को भी पीडीए जनचेतना पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान भाजपा के खिलाफ हमला बोलते हुए सपा की नीतियों की जानकारी दी गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पदयात्रा का शुभारंभ तिलक इंटर कॉलेज से हुआ। पदयात्रा साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुबखाना और बांसमंडी होते हुए शाहमतगंज पहुंची, जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल सपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी जैसे मुद्दों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। पद यात्रा में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, संजीव सक्सेना, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, डॉ. अनीस बेग, प्रमोद बिष्ट, मो. खालिद खान, गौरव सक्सेना, शेर सिंह गंगवार, नूतन शर्मा, हसीब खान मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *