पहाड़ों पर हल्की बारिश, मैदान इलाको में खिली रही धूप

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को भी मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। चार पहाड़ी जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से बादल भी छाए रहेंगे। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार दोपहर तक प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। बरेली में अगले तीन दिन धूप खिलती रहेगी। आसमान साफ रहने के संकेत दिए है। पहाड़ो पर मौसम की करवट की वजह से मैदानों में सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। सुबह कोहरा छाने के साथ दिन में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। दिन का तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा, लेकिन रात का तापमान में गिरावट दर्ज होगी। करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है। 24 नवंबर तक आसमान साफ रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे। धूप और बदलों की लुकाछिपी चलती रहेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।