फरीदपुर, बरेली। पति ने पत्नी की पोर्न फिल्म बनाकर सोशल मीडिया पर लोड करने का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके वालों के साथ थाने पहुंची। नवविवाहिता को पुलिस मे शिकायत न दर्ज कराने को मनाने के लिए सास व ग्राम प्रधान सहित अन्य कई लोग थाने पहुंचे। वहां भी सास और बहू मे तू तू मैं मैं होने लगी। पुलिस ने कार्रवाई का खौफ दिखाकर दोनों को अलग किया। जनपद शाहजहांपुर के थाना निगोही निवासी युवती की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे लगभग छह माह पहले हुई है। महिला ने बताया कि उसके पति के पहले से ही किसी दूसरी महिला से संबंध है। जिनसे वह फोन पर भी बात करता है। पत्नी द्वारा समझाने पर कि अब वह किसी अन्य महिला से बात न करें और वह शादीशुदा है। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट की। हद तो तब हो गई जब वह पत्नी की पोर्न वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लोड करने लगा। इसका विरोध किया तो पत्नी को पीट दिया गया। बहू को बचाने आई सास को भी उसके बेटे ने पीट दिया। महिला द्वारा मायके वालों को सूचना दी गई। शनिवार को महिला का भाई बहन को लेकर फरीदपुर कोतवाली पहुंचा। बहू के थाने पहुंचने की सूचना पर ससुराल वाले भी बहू को मनाने के लिए प्रधान को साथ लेकर थाने पहुंच गये। वहां सास और बहू आपस मे भिड़ गई। पुलिस ने उनको कार्यवाही का खौफ दिखाकर अलग किया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि इस मामले मे कोई तहरीर नही आई है।।
बरेली से कपिल यादव
