पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला को ग्रामीणों की मदद से बचाया

*विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकलवा कर भेजा हॉस्पिटल, इलाज के लिए इंस्पेक्टर ने की मदद

वाराणसी- रोहनिया थाना क्षेत्र के शाहाबाद में मंगलवार को पति से विवाद होने के बाद महिला कुएं में कूद गई। पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे बाहर निकलवाकर बीएचयू ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा। परशुराम त्रिपाठी ने इलाज के लिए महिला की आर्थिक मदद की।
*पहली बार ट्रक चालक ने बचाया*
दरअसल जालौन निवासी महेंद्र सिंह सड़क के किनारे टेंट लगाकर जड़ी-बूटी बेचता है। अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। मंगलवार को शराब के नशे में धुत पत्नी हिना से किसी बात को लेकर महेंद्र का विवाद हुआ। जान देने के लिए वह सड़क किनारे स्थित कुएं में कूदने जा रही थी। पास खड़े ट्रक चालक विनोद यादव की नजर उस पर पड़ गई। ट्रक चालक ने उसे बचा लिया।
*दोबारा विवाद होने पर कुएं में कूद गई महिला*
दोबारा फिर विवाद होने पर वह कुएं में कूद गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने उसे लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकलवाया। रोहनिया इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने उसके इलाज के लिए ₹3000 की आर्थिक मदद की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि वह कुएं में लगी सीढ़ी से उतर रही थी, पैर फिसलने के कारण कुएं में गिर गई।

रिपोर्ट:-कमलेश गुप्ता रोहनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *