पंचतत्व मे विलीन हुए प्रिंस जायसवाल, छह माह पहले हुई थी शादी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी के प्रबंधक रमन जायसवाल के भतीजे और स्वर्गीय राकेश जायसवाल के सुपुत्र प्रिंस जायसवाल दो महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल मे भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात लगभग आठ बजे अचानक तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल मे निधन हो गया। जिनका शुक्रवार को पार्थिव शरीर कस्बा स्थित उनके घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए कस्बे के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और करीब दस बजे लोधीनगर स्थित शमशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके भाई प्रांजल ने मुखाग्नि दी। युवा – खुशमिजाज, मिलनसार प्रिंस जायसवाल के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटकर गिर पड़ा है। आपको बता दें कि प्रिंस की अभी छह माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। पत्नी का रो रो कर बहुत बुरा हाल है। इस दुखद घटना से परिवार व कस्बे मे माहौल गमगीन बना हुआ है। इस हादसे से कस्बे के लोग स्तब्ध है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।