नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, एक की मौत

मीरगंज, बरेली। नेशनल हाइवे पर बुधवार को रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को बरेली भेज कर घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे के नल नगरिया चौराहा पर बुधवार को दोपहर बाद ओवरटेक करने पर रोडवेज बस ने बरेली की ओर जा रही बाइक को रौंद दिया। जिससे भगवान दास और जसवीर निवासी गांव सिमरा भुता गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ दयाशंकर पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पाल भेज दिया। रास्ते में भगवान दास (42) की मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती मृतक के घायल भतीजे जसवीर की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया जसवीर बाइक चला रहे थे। जसवीर चाचा के साथ रामपुर से घर लौट रहे थे। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। बस कौशाम्बी डिपो की है। बस दिल्ली से कौशाम्बी जा रही थी। नल नगरिया चौराहा पर मौजूद लोगों ने बताया दुर्घटना बस को ओवरटेक करते हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।