हरियावां हरदोई -पुलिस ने नील गाय का शिकार करते तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पांच किलो मांस, औजार और लाइसेंसी बंदूक की बरामदगी कर तीनों को जेल भेज दिया है। बुधवार की दोपहर हरियावां थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुरवा मजरा रारा में गन्ने के खेत में नील गाय काट रहे हैं। थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच कर खेत को घेर लिया। पुलिस के ललकारने पर नील गाय का शिकार कर रहे लईक पुत्र बाजिद, जुनैद पुत्र लईक, जैद पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी लालापुरवा ने भागने की कोशिश की जिन्हें पुलिस ने दौडाकर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से मांस, कटे पैर, कुल्हाड़ी, छूरी, गडासा, सहित लाइसेंस बंदूक व जिंदा कारतूस को बरामद किया। तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट राजपाल सिंह बिलग्राम हरदोई
नील गाय का शिकार करते तीन लोगों को पकड़ा शिकारियों में मचा हड़कंप
