नववर्ष पर हवन यज्ञ कर आहुति के साथ विजय मन्त्र का किया जाप

राजस्थान-सादड़ी| सेवाभारती के द्वारा नववर्ष पर समग्र विश्व के कल्याण और भारत के विजयी होने की कामना से विजय मन्त्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का उच्चारण कर हवन यज्ञ कर आहुति दी गई।
सत्य व धर्म की जीत के लिए कार्यकर्ताओ द्वारा यज्ञ में आहुति देते हुए 1008 बार विजय मन्त्र का जाप कर श्री राम का आव्हान किया गया, ताकि वे पुनः एक बार धरती पर आकर धर्म की स्थापना कर अधर्म का नाश करे जिससे भारत भूमि का विश्व गुरु बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
सेवाभारती के जिला सहमंत्री दिनेश लूणिया ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर सत्य की जीत के लिए हुए इस विजय मन्त्र का जाप सेवाभारती बाली के सभी प्रकल्पों पर यज्ञ में आहुति देते हुए 1008 बार किया गया। जिसमे स्थानीय लोगो ने भी हिस्सा लिया। यज्ञ और विजय मंत्र के जाप से पूरा वातावरण रामजन्म भूमि के समान हो गया।
कार्यक्रम में जिलामंत्री मोहनलाल सोलंकी, देसूरी खंड मंत्री नारायण राईका, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुलाब बाफना, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार, नगर मंत्री किशन लखारा, प्रकल्प प्रमुख पूजा,जिनल,प्रिया चौहान एवम स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग के साथ प्रकल्पों में अध्ययनरत भैया बहिन उपस्थित रहे।
—————————————-
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।