नवरात्रि के दुर्गा अष्टमी पर हुए हवन-पूजन, कन्याओं को कराया भोजन, दिए उपहार

बरेली। मंगलवार को चैत्र नवरात्रि के दुर्गा अष्टमी पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थित देवी मंदिरों में हवन-पूजन हुआ। हवन के बाद भक्तों ने प्रसादी पाई। भक्तों ने मां दुर्गा के मां महागौरी रूप की उपासना की। मां महागौरी का रंग पूर्णता गोरा होने के कारण ही इन्हें महागौरी या श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। मान्यता है कि मां महागौरी की पूजा करने से धन व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शहर के प्राचीनतम मंदिर कालीबाड़ी स्थित मां काली का मंदिर नागपुर स्थित ललिता देवी के मंदिर साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर सहित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सुबह से ही लोग लंबी कतारों में लगे नजर आए। उसके बाद लोगों ने घरों में पूजा करने के बाद कन्याओं को हलवा, पूरी का भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कन्याओं को उपहार दिया गया। मां दुर्गा के पावन चरणों में पूजा अर्चना करने वाले साधकों को कन्या पूजन के लिए कन्याओं को ढूंढने में भारी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु आ जा रहे थे। किसी को कोई दिक्कत ना हो इसलिए मंदिर के आसपास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। जिसमें महिला सिपाही शामिल थी। वही पुलिसकर्मी व्यवस्था को संभालते हुए नजर आए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।