नगर निगम ने 45 लाख टैक्स बकाया होने पर कमल टॉकीज किया सील

बरेली। नगर निगम ने टैक्स वसूली अभियान को अब तेज कर दिया है। सोमवार को नगर निगम के टैक्स विभाग ने शहर मे सिविल लाइंस स्थित कमल टाकीज पर सीलिंग की कार्रवाई की। सिनेमा हॉल पर करीब 45 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बाकी बड़े बकायेदारों को भी नोटिस जारी कर सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सोमवार को टीम के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। टाकीज पर 45.16 लाख से अधिक का टैक्स बकाया था। कई बार सूचना देने के बाद भी बकाया टैक्स जमा नहीं किया गया है। टाकीज के बाहर कॉमर्शियल भवन पर भी सील लगाई गई है। इसके अलावा अन्य बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर बकाया टैक्स का भुगतान करने के लिए कहा गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि टैक्स विभाग की टीम जोन वाइज बनाई गई है। जो भी टैक्स बकाया है उसकी शत प्रतिशत वसूली करने के लिए अभियान चलाने के लिए जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।