Breaking News

नगर निगम ने पांच मोबाइल टावरों के 37 लाख बकाये पर काटे कनेक्शन

बरेली। बुधवार को नगर निगम ने 37 लाख रुपये बकाये पर पांच मोबाइल टावरों के कनेक्शन काट दिये। इससे क्षेत्र में संचार सेवाएं प्रभावित हो गई है। संचार कंपनियों के एग्रीमेंट के बाद भूमि मालिकों ने निगम में टैक्स नही जमा किया। एक बकायेदार की मां निगम मे कर्मचारी है। टैक्स टीम ने उसका भी कनेक्शन काट दिया है। निगम की टीम ने जोन- 1 मे वसूली के लिए कार्यवाही की। कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप के नेतृत्व मे राजस्व निरीक्षक नीरज गंगवार के साथ सीबीगंज मे छत्रकली मौर्य के प्लाट पर लगे मोबाइल टावर पर टैक्स अदा नही करने पर इसका कनेक्शन काट दिया। निरीक्षक ने बताया कि टावर पर बिजली और जेनरेटर का कनेक्शन होता है। पोल से आ रहे बिजली कनेक्शन को न छेड़कर मीटर से टावर में जा रही बिजली को काट दिया गया है। बिजली जाने पर आटोमेटिक जनरेटर तो चलेगा लेकिन जब तक उसमें तेल होगा तभी तक टावर चल सकेगा। इसके बाद टावर बंद हो जाएगा। टावरों पर लगे उपकरणों की दिशा को भी बदल दिया गया है। नीरज गंगवार ने बताया कि इस टावर पर 7 लाख का बकाया था। यही पर वेदराम मौर्य के प्लाट पर भी लगे टावर का टैक्स अदा नहीं होने पर इसे भी काट दिया गया। यहां 10 लाख का बकाया था। बिधौलिया में बड़े मियां के टावर पर 7.5 लाख रुपये का बकाया होने पर इसे काट दिया गया है। परसाखेड़ा में जितेन्द्र के प्लाट पर दो मोबाइल टावर लगाए थे और उसी में खाली जगह पर मुर्गी पालन केन्द्र संचालित कर रहे थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *