नगर निगम ने टैक्स न देने पर दो बारात घरो समेत कई दुकाने की सील

बरेली। नगर निगम बड़े बकायेदारो व टैक्स देने में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान बुधवार को दो बारात घर समेत 15 दुकानों को सील कर दिया। दुकानों को सील करते बक्त निगम की टीम को दुकानदारो का विरोध भी झेलना पड़ा। टीम ने शहनाई बारात घर को भी सील किया गया है। बरात घर पर कई सालो का 23 लाख रूपये टैक्स बाकी है। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। नगर निगम टैक्स जोनल प्रभारी ललतेश सक्सेना, कर अधीक्षक आरपी सिंह व आरआई राजेंद्र ने टीम के साथ बुधवार की सुबह रोडवेज स्थित मकरंदपुर सरकार पहुंची। जहां टीम ने उर्मिला सिंगल मार्केट की 15 दुकानों को सील कर दिया। कर अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि इन दुकानों पर 15 लाख रुपए टैक्स कर बताया था। कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया गया। जिसके बाद 15 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इसके बाद टीम एसबी इंटर कॉलेज अनाथालय रोड पर पहुंच गई। यहां पर बने शहनाई बरात घर पर 23 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। शहनाई बरात घर के मालिक को कई बार नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने को कहा गया था लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा टैक्स जमा नही किया गया। जिसके बाद बारात घर को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने स्टेडियम रोड स्थित सुहाग महल शादी हाल को भी साढे तीन लाख बकाया होने पर सील कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।