नगर निगम के नामित पार्षदों को दिलाई गई शपथ

बरेली। करीब तीन माह के इंतजार के बाद शनिवार को नगर निगम के नामित पार्षदों को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार की मौजूदगी में मेयर डॉ उमेश गौतम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आधिकारिक रूप से ओहदा मिलने के बाद नामित पार्षदों के चेहरे खिल उठे। इनके समर्थकों ने माला पहनाकर भी स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि पार्टी ने विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है। शहर के विकास में नामित पार्षद पूरे मनोयोग के साथ अपना योगदान दें। शहर विधायक ने कहा कि जो काम पांच सालों में होने थे। उन्हें दो वर्षों में करके दिखाना होगा। स्मार्ट सिटी बनाने में योगदान देने की आवश्यकता है। मेयर ने कहा कि नामित पार्षद किसी एक वार्ड के नहीं होते हैं। उनके कंधों पर शहर के सभी वार्डों के विकास की जिम्मेदारी होती है। निर्वाचित पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने की जरूरत है। एक दूसरे के सम्मान करने से आपसी तालमेल बेहतर होता है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने कहा कि नामित पार्षदों अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने आभार प्रकट किया। इस दौरान उपसभापति छंगामल मौर्य, मनीष अग्रवाल, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार, कर निर्धारण ललतेश श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
पार्षदों के खिल उठे चेहरे
शासन की तरफ से 10 नामित पार्षद में प्रेमशंकर, उदित सक्सेना, पूनम गौतम, त्रिलोकी सिंह, राकेश सिंह, संजय गुप्ता, डॉ विजय, अरुण नारायण पांडे, लेखराज, राधे गुर्जर को मेयर ने शपथ दिलाई। सभी को केंद्रीय मंत्री ने मिठाई खिलाकर पुष्प भेंट किए। इसके बाद परिसर में ही समर्थकों ने माला पहनायी और पुष्प वर्षा की। इस कारण नामित पाषर्द बेहद खुश दिखे। अपने-अपने घर पहुंचने पर लोगों ने फोन पर बधाइयां दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।