धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के प्राइवेट स्कूल में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति की क्षति नही होती थी। शुक्रवार को जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बे प्रीति पेटल्स स्कूल मे भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य वक्ता दिनेश पांडेय ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। महर्षि वेदव्यास, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है, जिन्हें कलियुग तक अमर माना जाता है। भगवान परशुराम के बचपन का नाम राम भी माना जाता है। इस अवसर पर सौरभ पाठक, हरीश शर्मा, अभिषेक पांडे, आशीष पांडे व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।