धर्म परिवर्तन कराकर रेप, फिर ट्रेन के आगे फेंककर की हत्या, आरोपी फरियाद गिरफ्तार

बरेली। रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों मे मृत मिली छात्रा की मां ने कस्बे के ही समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि युवक ने उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया था और कॉलेज जाते समय जबरन बाइक पर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर ट्रेन के आगे धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहगंज पूर्वी निवासी 15 वर्षीय छात्रा का शव बुधवार को शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र मे रेलवे ट्रैक पर मिला था। युवती का शव दो टुकड़ों मे बंटा हुआ था। इस मामले में छात्रा के परिजन ने समुदाय विशेष के युवक पर उत्पीड़न और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। मगर पुलिस ने कार्रवाई नही की, जिसके बाद देर रात थाने में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद बैकफुट पर आई छात्रा की मां की ओर से थाना फतेहगंज पूर्वी में कस्बे की नई बस्ती निवासी मोहम्मद फरियाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि किशोरी की मौत सीधे तौर पर आत्महत्या जैसी लग रही है। धर्म परिवर्तन या दुष्कर्म जैसी बात अभी पुष्ट नही हुई है पर आरोपी फरियाद से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। वह किशोरी के संपर्क में था, इसकी पुष्टि हुई है। उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। ट्रेन स्टाफ से भी बात की जाएगी कि उन्होंने किशोरी को किस स्थिति मे देखा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।