धरना समाप्त कराने गई प्रशासनिक टीम व किसानों में नोकझोंक

हरिद्वार/झबरेड़ा – झबरेड़ा क्षेत्र के भिश्तीपुर में किसानों के चल रहे किसानों के धरने को समाप्त करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की किसानों के साथ नोकझोंक हुई। किसानों ने धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया जिसके चलते प्रशासनिक टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
रेलवे की ओर से रुड़की-देवंबद रेल लाइन मार्ग के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रेलवे की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। चार माह पहले भिश्तीपुर गांव में किसानों ने प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने एवं मुआवजा बाजार भाव से देने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन की ओर से कई बार किसानों से वार्ता की जा चुकी है। मगर आज तक कोई समाधान नहीं निकला मंगलवार को अपर उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, अपर तहसीलदार सुशीला कोठियाल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर धरना स्थल पर पहुंचे ओर किसानों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान किसान एवं प्रशासनिक टीम के बीच नोकझोंक हुई। किसानों ने प्रशासन पर जबरन धरना समाप्त कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। काफी देर तक नारेबाजी हुई। इसके बाद प्रशासनिक टीम बैरंग लौट गई। धरने पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इनाम, सुनील, इरशाद, नेपाल, मगन सिंह आदि मौजूद रहे।

– हरिद्वार से तसलीम अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।