दो वर्षीय अपहृत बच्चा आजमगढ़ से 24 घंटे के अंदर बरामद:बलि देने की थी तैयारी

*दो वर्षीय अपहृत बच्चा आजमगढ़ से 24 घंटे के भीतर बरामद, किडनैपर महिला बिहार फ़रार, गोरखपुर जाती थी झाडफूंक को, पीड़ित परिज़नों के अनुसार बलि देने की थी तैयारी*

आज़मगढ़- थाना महाराजगंज से अपह्रत दो वर्षीय बालक रितीक को आजमगढ़ पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अन्दर बरामद किया। 17 जून को सोनी पत्नी सोनू कुमार निवासी नहरूमपुर देवारा करीम थाना महाराजगंज द्वारा अपने दो वर्ष के पुत्र रितीक के अपहरण की सूचना थाना महाराजगंज पर दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित अपह्रत बालक की तत्काल बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष विकास पाण्डेय को निर्देशित किया गया। सोनी अपने पुत्र रितीक के साथ शिवपुर बाजार से महाराजगंज टेम्पों से आ रही थी कि पास बैठी हुई एक महिला आपसी सम्बन्ध बनाकर गाड़ी से उतरते समय बच्चे को लेकर भाग गयी। भागते समय जल्दीबाजी में महिला का पर्स टेम्पो में ही छूट गया। पर्स से महिला का आधार कार्ड प्राप्त हुआ। महिला की पहचान निशा देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी सनपुर थाना.महाराजगंज के रूप मे हुआ। थानाध्यक्ष महाराजगंज द्वारा जाँच के दौरान सर्विलांस टीम आजमगढ़ के सहयोग से महिला के पुरूष मित्र छिनक यादव निवासी सहदेवगंज महाराजगंज की संलिप्तता घटना में पाया गया। थानाध्यक्ष महाराजगंज मय हमराह द्वारा तत्काल अभियुक्त छिनक यादव के घर दबिश दिया गया। छिनक की पत्नी द्वारा यह बात प्रकाश आया कि निशा देवी का कोई पुत्र नही था। जिसके लिए छिनक के साथ झाड़ फूक के लिए गोरखपुर जाती थी। थानाध्यक्ष महाराजगंज मय हमराह के बरदुवारी गोरखपुर पहुँचकर अपह्रत बालक की बरामदगी हेतु तलाश कर रहे थे। सर्विलांस के माध्यम से निशा देवी का लोकेशन समस्तीपुर बिहार बताया गया। आजमगढ़ पुलिस की एक टीम महिला की तलाश में समस्तीपुर बिहार पहुँची। जहाँ से यह ज्ञात हुआ कि महिला पुलिस को चकमा देकर बच्चे को आजमगढ़ में छोड़कर बिहार भाग गयी है। जरिये मुखबीर अपह्रता के घर से दो वर्षीय बालक रितीक को बरामद किया गया। अभियुक्तो की तलाशी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।