Breaking News

दो बाइको की टक्कर मे घायल महिला ने अस्पताल मे तोड़ा दम, चालक की तलाश शुरू

बरेली। दो बाइको की टक्कर मे घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार मे कोहराम मच गया। वही पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे मे लेकर थाने भेजा है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना शाही के गांव धनेली की रहने वाली 45 वर्षीय राजवाला देवी पत्नी अशोक पाल सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि 29 मई को अपने फुफेरे बहनोई शेर सिंह के साथ अंतिम संस्कार मे शामिल होने बंजरिया लालपुर गांव जा रही थी। जिसके बाद आधा किलो मीटर पहले मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में शेर सिंह और राजवाला देवी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजवाला ने गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक परिवार मे अचानक मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। वही पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेजा है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *