देश किसान मजदूर की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है सरकार: शमशाद मलिक

नागल/ सहारनपुर – केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए कृषि बिल के विरोध में किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का अनेको राजनीतिक दलों ने समर्थन कर कृषि बिल के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा से किसानों द्वारा भारत बंद को जनपद मुख्यालय सहारनपुर में साथियों सहित समर्थन देने जा रहे समाजवादी पार्टी से स्नातक एमएलसी उम्मीदवार रहे शमशाद मलिक एडवोकेट को पुलिस ने उनके खटोली स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया है।
मीडिया से रूबरू होते हुए शमशाद मलिक एडवोकेट ने कहा कि चंद उधोगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसान व मजदूर पर काले कानून थोपकर वर्तमान सरकारे किसान मजदूर की आवाज को दबाने का घिनोना कार्य कर रही है जिसका समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करता रहेगा। उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश मे अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए जिस कारण देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। किसानों की आय बढ़ाने की बात कहकर ठंडे पानी की बौछार करने वाली सरकार किसी भी कीमत पर किसान हितैषी नही हो सकती है। किसानों द्वारा किया जा रहा आंदोलन सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने देश के परेशान अन्नदाता के साथ चलने की बात कही।और किसी भी कीमत पर किसानौ की आवाज को दबने नही दिया जाएगा। और समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खडा है।हम इस काले कानून का पूरजोर विरोध करते हैं।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फैय्याज मलिक, रफी सलमानी, आबिद मुखिया, बंटी प्रधान, फरमान गाड़ा, शहीद अहमद, रिजवान अहमद, राशिद मलिक, टीनू चौधरी, गय्यूर अली, नाथीराम, प्रमोद त्यागी, अभिषेक शर्मा, शमीम अहमद, मोनू मलिक, सलीम ठेकेदार, कामिल प्रधान, गुलाब फौजी, इमरान खान, साजिद खान, अजय त्यागी, पंकज त्यागी, राशिद इदरीशी व शोयब मलिक समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।