बरेली। तहसील आंवला के थाना अलीगंज क्षेत्र मे एक किशोरी को दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा 23 जून को भगा ले जाने के विरोध मे बुधवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। वैश्य समाज के लोगो ने नाराजगी जताते हुए कस्बा अलीगंज के व्यापार मंडल के सहयोग से मार्केट बंद करा दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से दुकान खोलने का आह्वान किया। बाद मे थानाध्यक्ष बातचीत के लिए व्यापारियों को अपने साथ ले गए। इसके बाद बड़ी संख्या मे लोग थाने पहुंच गए और वही प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम आंवला नन्हेराम व सीओ चमन छावड़ा भी मौके पर पहुंच गए। वही सिरौली, आंवला, बिशारतगंज, भमोरा आदि थानों की पुलिस को कस्बे मे तैनात किया गया है। अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है। 23 जून को दूसरे संप्रदाय का युवक एक किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। किशोरी के स्वजन ने गांव के ही अदनान कुरैशाी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नही लिया। उसके बाद शनिवार को देर शाम दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था। साथ ही किशोरी के स्वजनों ने पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथ आईजी से मुलाकात की थी। एसपी देहात व सीओ आंवला को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने सोमवार तक किशोरी की बरामदगी का भरोसा दिया था लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी अभी तक किशोरी को बरामद नही किया जा सका है। इसके साथ ही आरोपित भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इसी को लेकर बुधवार को कस्बे मे तनाव फैल गया। फिलहाल पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए है।।
बरेली से कपिल यादव
