दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान दुष्कर्म मामले मे लम्बे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुखविर की सूचना पर दरोगा अरविंद कुमार ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी धर्मेंद्र उर्फ मुंबई या पुत्र देव कुमार निवासी अगरास को उसके घर से गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। वही थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश मे दरोगा बनवारी लाल ने वारंटी वीरेन्द्रपाल पुत्र नेमचन्द निवासी छोटी पटवईया को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।