दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के वार्षिक निर्वाचन का परिणाम घोषित

*नवनिर्वाचित अध्यक्ष छेदी लाल यादव चुने गए

वाराणसी/रोहनिया-राजातालाब तहसील स्थित दी तहसील बार एसोसिएशन के 2019 का चुनाव परिणाम हेतु शनिवार को सुबह 10बजे से मतगणना हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर छेदी लाल यादव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश दुबे तथा महामन्त्री पद पर प्रदीप कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर दयाशंकर तथा सहायक सचिव प्रशासन पर मोहम्मद हारून निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहा जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रथम स्थान छेदी लाल यादव 317 मत से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए तथा दूसरा स्थान पर रहे महेंद्र प्रताप सिंह 185 मत पाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी प्रथम स्थान ज्ञानप्रकाश दुबे को 254 मत तथा दूसरे स्थान पर प्रेम सागर पाठक को 154 मत तथा तीसरे स्थान पर विजय कुमार सिंह को 89 मत मिला। महामंत्री पद हेतु प्रथम स्थान पर स्थान पर प्रदीप कुमार सिंह 225 मत तथा दूसरे स्थान पर ओमप्रकाश पांडेय को 145 मत मिले तथा तीसरे स्थान पर अशोक कुमार सिंह को 129 ,मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रथम स्थान पर विजयी प्रत्याशी दयाशंकर को 315 मत तथा दूसरे स्थान पर अश्विनी कुमार उपाध्याय को 179 मत मिले। सहायक सचिव प्रशासन पद हेतु प्रथम प्रत्याशी 274 मत पाकर निर्वाचित हुए तथा दूसरे स्थान पर प्रत्याशी संतोष कुमार चौबे को 223 मत मिला।
इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के राधे मोहन त्रिपाठी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। चुनाव का परिणाम बच्चा लाल यादव दिनेश शर्मा रामजी सिंह पटेल अमृत कुमार सिंह राज कुमार शर्मा इन पांचों चुनाव कमेटी के द्वारा मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषणा किया गया।

रिपोर्ट-:कमलेश गुप्ता रोहनिया वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।