त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद काशी में जश्न !जले पटाखे उड़े रंग

वाराणसी- त्रिपुरा में कमल खिलने के बाद देशभर में भाजपा जश्न में डूबी है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी त्रिपुरा के जीत का जश्न मनाया गया। शहर के गुलाब बाग़ कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता एक जुट हुए और जश्न मनाया।
होली के एक दिन बाद वाराणसी के भाजपा कार्यालय पर होली और दीपावली एक साथ मनाई गयी। कार्यकर्ताओं ने पहले पटाखे जलाये और फिर आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और फिर शुरू हुआ रंग का दौर जिसमे सभी कार्यकर्ता और पदधिकारी डुब गए और एक दूसरे को रंग भी लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा में प्रचंड बहुमत का श्रेय कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और अमित शाह को दिया और देश में मोदी मैजिक बरक़रार रखने का दावा किया । बता दे की त्रिपुरा 25 सालों बाद लेफ्ट का किला त्रिपुरा से ढहा है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता गदगद है और यही वजह है की लोग इस जीत को ऐतिहासिक मानकर जश्न मना रही है।

रिपोर्ट-:महेश कुमार राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।