डॉ विश्वनाथ सिंह चौहान को भारतीय खाद्य निगम का सदस्य बनाये जाने पर किया गया भव्य स्वागत

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद के डीडीयू नगर से जहा भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ सिंह चौहान को भारत सरकार मंत्रालय द्वारा खाद्य और सार्वजनिक वितरण द्वारा भारतीय खाद्य निगम के राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश का सदस्य मनोनीत किये जाने के बाद आज अपने गृह जनपद डीडीयू नगर चंदौली पहुचे जहां दीनदयाल नगर से दर्जनों वाहन से बीजेपी कार्यकर्ता समेत नगर के लोगो ने भव्य स्वागत किया आप को बतादे की डॉ विश्वनाथ चौहान को भारत सरकार मंत्रालय द्वारा खाद्य और सार्वजनिक वितरण द्वारा भारतीय खाद्य निगम के राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश का सदस्य मनोनीत किये जाने के बाद अपने गृह जनपद चन्दौली के डीडीयू नगर में आज प्रथम आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ता व नगर के लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया गया वही नगर के कई स्थानों पर ढोल नगाड़े के साथ लोग माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया नगर में पहुंचते ही पहले डॉ विश्वनाथ सिंह चौहान ने प्राचीन काली माता मंदिर मे जाकर के मत्था टेका व परमार कटरा स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया । दामोदरदास पोखरा पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि मैं जनपद के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे जी सहित समस्त नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हू।
शासन की मंशा अनुसार इस विभाग अनियमितता व अन्य कमियों को दूर करने का प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा चन्दौली के समस्त कोटेदारों की जनता द्वारा शिकायतों को संज्ञान में लेकर उनके खिलाफ उचित कार्यवाही कर जनता के हित मे कार्य करूंगा।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।