डॉ अमित शर्मा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रमाण पत्र:शुभचितंको ने दी बधाई

बरेली। फरीदपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला के प्रधानाध्यापक डॉ अमित शर्मा को बेसिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 का प्रमाण पत्र दिया गया। बीएसए बरेली विनय कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, फरीदपुर शशांक शेखर मिश्रा ने इस अवसर पर डॉ अमित को बधाई दी। बरेली कॉलेज के पूर्व प्रचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ एन एल शर्मा ने भी अमित की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की व शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ अमित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पर्याय हैं। गुरू का अपने कृत्य से उन्नत करते शीश।
प्रिय अमित तुमको मेरा है शत्- शत् आशीष।। डॉ अमित शर्मा कि माता ऊषा शर्मा, भाई अश्वनी, डॉ अजय व अन्य परिजनों ने भी अपार प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय स्टाफ में भी बहुत खुशी है। डॉ शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय ईश कृपा के अतिरिक्त अपने गुरुजनों, अधिकारियों, परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों तथा अपने प्रिय विद्यार्थियों को दिया है।इस मौके पर डॉ आदर्श शर्मा, डॉ अखिलेश, डॉ विवेक, डॉ राधिका, डॉ संजीव, ज्योति, शुभ्रा, शिखा, लोचन, राहुल, विम्लेश्वरी व हेमेंद्र सहित सभी एआरपी, शिक्षकों व अभिभावकों ने बधाई दी।

बताते चलें कि डॉ अमित शर्मा का चयन वर्ष 2019 में राज्य के बेसिक शिक्षा के सबसे बड़े सम्मान राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु हुआ था। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के कारण घोषित राष्ट्रीय शोक और फिर कोरोना के चलते यह समान स्थगित कर दिया गया था। गत वर्ष शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा निदेशालय से प्राप्त पगड़ी व शॉल से एमबी इंटर कालेज बरेली में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक डी सी वर्मा आदि के द्वारा डॉ शर्मा का सम्मान किया गया था। प्रमाण पत्र अब प्राप्त हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *