ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाले खुद बिना हेलमेट

बरेली। दूसरों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी खुद ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि यातायात माह शुरू होने के पांचवे दिन गुरुवार को भी सड़क पर आम लोग व पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के ही बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। यातायात पुलिस दिनभर शहर में आमजन के तो चालान करती रहती है लेकिन पुलिसकर्मी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही के बारे में सोचती तक नहीं है। यहां तक कि पुलिस अधिकारी के चार पहिया वाहन चलाने वाले चालक भी सीट बेल्ट न लगाकर यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर भर में घूम रहे पुलिसकर्मी यातायात माह में भी हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं जबकि यातायात पुलिस इस माह में दूसरों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कर रही है। शहर में पुलिस द्वारा इन दिनों यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया चार पहिया व भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी पुलिसकर्मी बेखौफ घूम रहे है। इस कार्यवाही में सबसे अधिक कार्यवाही दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ हेलमेट नहीं लगाने, बीमा, रजिस्ट्रेशन सहित लाइसेंस के नाम पर की जा रही है और चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। पर पुलिस महकमे के अधिकारी कर्मचारी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं शहर की सड़कों पर पुलिसकर्मी अपने दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के घूम रहे हैं और न ही यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।