ट्रेन से कटी महिला फतेहगंज पश्चिमी की मुन्नी निकली, परिजनों को सौंपा शव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार की रात अज्ञात ट्रेन से कटी महिला की पहचान उसके देवर ने कपड़ो और फोटो के आधार पर कर ली है। पुलिस ने महिला के शव को देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उसके ससुराल पक्ष को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र मे गुरुवार की रात 8:35 बजे डीसीआरबी से वायरलेस सेट से स्थानीय मीरगंज पुलिस को सूचना मिली थी 1334 खम्बा संख्या 25 रेलवे अप लाइन पर अज्ञात महिला ट्रेन से कट गयी है। जिसका शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाने से उपनिरीक्षक को महिला सिपाही के साथ घटना स्थल पर भेजा गया जिन्होने अज्ञात महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये मृतक महिला की पहचान के लिए कई वाहट्सएप ग्रुप पर सूचना डाली थी। जिसके बाद फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सतुइया खास निवासी नेकपाल पुत्र रामपाल ने मीरगंज थाने पर पहुंचकर फोटो और पहने कपड़ो के आधार पर महिला के शव की शिनाख्त अपनी भाभी मुन्नी पत्नी करन के रुप मे की। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम होने ने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।