झमाझम बारिश से हुआ जलभराव, गन्ना की फसल को फायदा मेंथा मे नुकसान

मीरगंज, बरेली। शनिवार को क्षेत्र मे दिन मे झमाझम बारिश हुई। बारिश से खेतों में पानी भर गया। नगरों मे जल भराव की स्थिति हो गई। बारिश से गन्ना की फसल में फायदा हुआ है। लेकिन मेंथा की तैयार खड़ी फसल में नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि शनिवार की सुबह से क्षेत्र में दिन भर झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद बारिश रूकी। लेकिन आसमान में काली घटाएं छायी रही। मोहल्ला शिवपुरी में शिवमंदिर के पास एवं होली चौक में शाम तक जल भराव रहा। रोड पानी में डूब गया। ललितपुरी की मेन गली में भी बारिश का पानी भरने से घरों में पानी घुस गया। जिससे लोग परेशान रहे। धान के खाली खेत भर गए। जिन किसानों की पौध तैयार है वे बारिश के बाद रोपाई शुरू करने की तैयारियों मे जुट गए हैं। गन्ना की फसल में बारिश के रूप में आसमान से सोना बरसा है। गन्ना की फसल में गरमी में जड़ बेधक, टिड्डा व काला चिकटा रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा था। बारिश का पानी भरने से इन कीटों व रोग की रोकथाम होगी। करनपुर के चौधरी जबर पाल सिंह ने बताया बारिश से गन्ना की फसल को फायदा ही फायदा है। दिन भर हुई बारिश ने मेंथा की फसल में नुकसान हुआ है। मेंथा की फसल तैयार खड़ी है। दर्जनों किसानों के खेतों में शिवाली कटी पड़ी है। पानी में कटी फसल भीगने से मेंथा में तेल कम निकलेगा। खड़ी फसल में भी उत्पादन गिरना तय माना जा रहा है। नगरिया सादात के नेमचंद ने बताया प्लांट पर ईधन भीग गया। मेंथा प्लांट में आग टायर से जलानी पड़ेगी। जिससे खर्चा बढ़ जायेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।