जो पापा व चाचा का नही हुआ वह मुँहबोली बुआ का कैसे होगा

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद के सैयदराजा से है,जहा यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विजय संकल्प रैली को संबोधित कर डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को दुबारा सांसद बनाने के अपील करते हुये सपा- बसपा गठबंधन पर जुबानी हमला किये इस दौरान वे कांग्रेस पर भी जमकर कटाक्ष करने से बाज नही आये। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते बोले कि कांग्रेस के आधा नेता जवानत पर घूम रहे है उनके ज्यादा तर नेता भष्ट्राचार में फसे है।उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को आड़े हाथ लेते हुये बोले कि उन्होंने आज कल कुछ लोग जाति विशेष पर वोट घूम घूम कर माँग रहे है जो कि वोटकटवा के रूप में भूमिका निभा रहे है।अमेठी कांग्रेस की गढ़ में भी जनता इस बार कमल का फूल खिलाकर उनको सबक सिखाने वाली हैं वही केशव मौर्या ने अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नही हो सकता वह मुहबोली बुआ का कैसे हो सकता है उन्होंने ने गठबंधन फर्जी गठबंधन करार देते हुये कहा कि यह गठबंधन इसलिये किया गया है ताकि किसी भी प्रकार भाजपा को जीतने से रोका जाये।उन्होंने कहा कि मायावती इस बार भी जीरो पे आउट होंगी.उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की 2014 में सिर्फ और सिर्फ लहर थी 2019 में मोदी जी की चल रही है सुनामी जिसमे सारे विरोधी धाराशायी हो जाएंगे। उन्होंंने कहा अबकी बार भी हम यूपी में ई हद तक प्लस सीट जीत रहेे हैं।क्योंकि यूपी की जनता यह जान चुकी है विकास कार्य सिर्फ भाजपा करती है यूपी की जनता इस बार में हमें विकास कार्य को देखकर जित आयेगी।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।