जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर करी अमन की हत्या, दोनों गिरफ्तार

बरेली। जनपद के बिथरी चैनपुर पुलिस ने अमन पटेल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने जीजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर बिथरी चैनपुर के गांव महेशपुर शमीउद्दीन निवासी 22 वर्षीय अमन पटेल पुत्र राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मे मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके तहेरे बहनोई विकास पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। विकास ने पूछताछ में बताया कि उसका अमन की बहन से प्रेम प्रंसग चल रहा था। अमन बीच मे बाधा बना हुआ था। इसलिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। बिथरी चैनपुर पुलिस अब आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार अमन के ताऊ की बेटी वर्षा की शादी भुता के गांव स्माइलपुर निवासी विकास के साथ हुई है। करीब चार माह पूर्व वर्षा ने बच्चे को जन्म दिया था। उस वक़्त वर्षा की तिमारदारी के लिए अमन की बहन गई थी। वही से विकास और मृतक की बहन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बहन और विकास के प्रेम संबंध की जानकारी जब अमन को लगी तब उसने दोनों को फटकार लगाई। परिजनों की माने तो अमन ने बहन का मोबाइल भी छीन लिया। विकास के घर आने पर भी पाबंदी लगा दी। ये बात विकास को नागवार गुजरी तब उसने विकास को ठिकाने लगाने की योजना बना ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।