जिले मे दो जगह पर मिले मृत पक्षी, बर्ड फ्लू की आशंका

बरेली। जिले में बुधवार दो जगहों पर मरे हुए पक्षी मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोग बर्ड फ्लू की आशंका के चलते दहशत मे हैं। पशु चिकित्सा विभाग परिंदों के शव जांच के लिए भोपाल भेजेगा। बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। फरीदपुर के परा मोहल्ला में कबूतर मरा मिला है। वहीं मझगवां ब्लाक के गांव चंदनपुर में कौए की मौत हो गई। इससे दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया। संभागीय वन अधिकारी भरत लाल ने इसकी सूचना सीवीओ को दी। इसके बाद पशुचिकित्सा विभाग की टीम दोनों स्थानों पर पहुंची और पक्षियों के शवों को कब्जे में लिया। जांच के लिए कबूतर और कौए के शवों को भोपाल भेजा जाएगा। अभी कानपुर में मृत मिले कौवा के शवों की जांच में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लखनऊ और कानपुर के चिड़ियाघरो को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।