जिले मे चार दिन चरम पर सियासी पारा, पीएम-सीएम समेत आएंगे विपक्ष के बड़े नेता

बरेली। उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण का मतदान करीब आते ही जिले मे सभी दलों की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्‍ताधारी दल भाजपा के शीर्ष नेताओं के चार दिनों में कई बड़े कार्यक्रम प्रस्‍तावित है। सोमवार को जिले मे मायावती और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह की रैली के बाद अब बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले की दो विधानसभा मे कार्यक्रम करेंगे। दोपहर एक बजे बहेड़ी विधानसभा सीट पर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे नवाबगंज मे बड़ी जनसभा करेंगे। संभावना है कि इस दौरान डोर टू डोर जनसंपर्क भी कर सकते है। मुख्‍यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 तारीख को आने वाले है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बाद गुरुवार को शहर के बिशप मंडल ग्राउंड मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा प्रस्तावित की गई है। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह बदायूं भी जाएंगे। वही फ‍िर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रबर फैक्ट्री के ग्राउंड से जनता को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम भी तय हो गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिले भर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 12 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आंवला विधानसभा मे आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी गृहमंत्री के आने का कार्यक्रम जारी नहींं हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *