जिले में शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

बरेली। राम का मंदिर, राम की शोभा यात्रा जिला हुआ राममयी। बुधवार को राम के भक्त शहर से लेकर देहात तक बड़ी शोभायात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। इस शोभायात्रा में करीब 10 हजार राम भक्त हिस्सा लेंगे। जिनको ड्रोन कैमरे के साथ नजर रखी जाएगी। आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद ने बताया कि बुधवार को डेलापीर वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा के कई जगह पड़ाव होंगे। भक्त स्वागत और पुष्प वर्षा करेंगे। इस परिपेक्ष्य में विश्व हिंदु परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक केशव कृपा में रखी गई है। साथ ही व्यापारियों की सहभागिता भी आयोजन में होगी। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी में भी राम भक्तों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि कस्बे में सुबह 10 बजे से शोभायात्रा शुरू होगी। इस शोभायात्रा के कई जगह पड़ाव होंगे। भक्त स्वागत और पुष्प वर्षा करेंगे। इसमें व्यापारी सहित सभी की सहभागिता आयोजन में होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।